एसपी ने किया हरियावां थाने का औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप
पारुल मौर्य/हरदोई : पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने थाना हरियावां का औचक निरीक्षण किया पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान थाने के अपराध रजिस्टर देखें पूरे परिसर का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए

पुलिस अधीक्षक हरदोई केशव चंद्र गोस्वामी के आगमन होते ही थाने पुलिस में हड़कंप मच गया इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने के अपराध रजिस्टर चेक किए इसके अलावा उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, शौचालय, कंप्यूटर रूम, मैस, बैरक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक में ऑपरेशन दृष्टि के तहत दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए कहा उन्होंने कोतवाल को अतिक्रमण हटाने के लिए भी निर्देशित किया इस दौरान सीओ हरियावा शिल्पा कुमारी भी मौजूद रही कोतवाल विवेक वर्मा के साथ हरियावां पुलिस बल मौजूद रहा।
