शौर्य जागरण यात्रा को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल का पिहानी में जनसंपर्क ।
1 min read
रंजीत शर्मा/हरदोई : शौर्य यात्रा को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा तैयारियां जोरों पर चल रही हैं इसी के साथ-साथ प्रखंड पिहानी के प्रत्येक गांव के जागरूक व्यक्तियों से मिलना भी हुआ या शौर्य यात्रा जो हिंदू समाज में शौर्य और पराक्रम को बतायेगा जिसमें से निम्न गांव है ग्राम पंचायत जरौना ग्राम पंचायत कुंवरपुर बघेल ग्राम पंचायत राभा ग्राम पंचायत अब्दुल्ला नगर इन सभी गांव में जा जाकर हिंदू समाज को लोगों को जागरूक किया गया

हिंदू समाज को लोगों को एकत्रित होने के लिए कहा गया हिंदू समाज में फैली बुराइयों को भी दूर कर अच्छाइयों की जानने के लिए आकर्षित किया ग्राम पंचायत अब्दुल्ला नगर दिलीप मिश्रा के यहां जाकर पदाधिकारी ने विश्व हिंदू परिषद की बैठक की ग्राम जरौना में ग्राम प्रधान राजीव सिंह के यहां बैठक की फिर ग्राम पंचायत राभा प्रधान फिर उसके बाद कुमरपुर बघेल मोहित तिवारी के यहां विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी ने हिंदुत्व अपनी संस्कृति एक रक्षा हिंदुओं में एकता दोनों को एकत्रित करने का निर्णय लिया गया।
