March 4, 2026

Fingertip News

Ab Khabar Apki Fingertip News

सीएचसी पिहानी में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया उद्घाटन।

1 min read

अजीत चौहान/हरदोई: अभियान का सुभारंभ मुख्य अतिथि पिहानी ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया विशिष्ट स्थिति भाजपा नगर अध्यक्ष , भाजपा नेता नवनीत बाजपेई सहित दर्जनों भाजपा नेताओं ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजेपेई के द्वारा आयुष्मान भवः अभियान का देशव्यापी शुभारम्भ किया गया। अभियान का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया आयुष्मान भवः अभियान का शुभारंभ भारत सरकार द्वारा निर्धारित यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जन समुदाय में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से संतृप्त करने के उद्देश्य से किया

गया है।

ब्लॉक प्रमुख ने कहा :

ब्लॉक प्रमुख ने लाभार्थियों को कार्ड देते कहा कि आज हमारे आयुष्मान कार्ड जो गांव के गरीब जनता के इलाज के लिए बनाया जा रहा है जिसमें प्रत्येक लाभार्थी को मुफ्त मे पांच लाख तक का इलाज फ्री होगा ।
उन्होंने कहा कि आज के बाद हमारे कर्मचारी अधिकारी मिलकर के इस चीज को हर गांव में हर लाभार्थी तक पहुंचाएंगे उन्होंने कहा कि इस कार्ड के माध्यम से गांव के उन मरीजों को पैसे के अभाव में इलाज नहीं कर पाते थे और किसी गंभीर बीमारी का शिकार होकर के और असमय काल के गाल में समा जाते थे उनके लिए वरदान के समान होगा क्योंकि उनको 5 लाख तक का इलाज उन अस्पताल के माध्यम से दे रहे हैं जो हमारे इस कार्ड से जुड़ी हुई हैं l
उन्होंने कहा सरकार द्वारा सरकारी अस्पताल के साथ-साथ प्राइवेट अस्पताल को भी यह सुविधा दिया गया है यहां भी आयुष्मान कार्ड दिखा करके इलाज करा सकते हैं l अपने बातों के अंत में उन्होंने कहा कि आज जो भी लाभार्थी हमारे यहां लगभग 40 से 50 आए थे उनको आयुष्मान कार्ड बाटा गया है l शेष जिन लाभार्थियों का ग्राम सभा स्तर पर बनाया गया है उसे जो हमारे ग्राम पंचायत अधिकारी होते हैं उनके माध्यम से और आशा बहनों के माध्यम से हम गांव गांव इसको बटवायेंगे l

कार्यक्रम के अंत में सफल संचालन हेतु सबके सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग हेतु सबको धन्यवाद किया गया।

सीएचसी प्रभारी ने ग्रामीण जनता से की अपील :

बही सीएचसी प्रभारी ने कहा की आयुष्मान कार्ड खुद भी बना सकेंगे जिसके लिए अपने प्ले स्टोर में जाकर आयुष्मान एप्स डाउनलोड करना पड़ेगा उसके बाद लॉगिन कर खुद बना सकेंगे