मिहींपुरवा निर्माणधिन तहसील भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण ।
1 min read
केदार नाथ कुशवाहा/बहराइच-
मिहींपुरवा कस्बे स्थित तहसील क्षेत्र स्थल पर पहुंचकर निर्माणाधिन भवन का बारीकी से निरीक्षण किया। जिला अधिकारी बहराइच मोनिका रानी ने मंगलवार को निरीक्षण किया प्रत्येक बिंदु की गहराई से निरीक्षण करते हुए वहां मौजूद कार्यदय संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की इस दौरान उन्होंने सभी कमरों में जाकर व दो मंजिल छत पर पहुंच कर बिल्डिंग में वाटर सप्लाई विद्युत सप्लाई का विद्युत निरीक्षण किया जहां भी कमियां दिखाई पड़ी उसे तत्काल पूरा करने का आदेश दिया बहुत ही जल्द इस भवन को राजस्व विभाग के कब्जे में कर दिया जाएगा जिला अधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि तहसील भवन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है कुछ शेष कार्य रह गए हैं जिसे जल्द पूरा करने के आदेश दिए गए हैं निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी संजय कुमार को निर्देश करते हुए कहा कि प्रत्येक दिन इस बिल्डिंग की आपके द्वारा जांच की जाएगी तथा शेष कमीयो जल्द पूर्ण कराया जाए इस दौरान उपजिलाधिकारी संजय कुमार, तहसीलदार अंबिका चौधरी, नायब तहसीलदार अर्सलान राशिद, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी एवं अभियंता तथा ठेकेदार राजस्व कर्मी तहसीलदार नायब तहसीलदार एवं तहसील कर्मचारी मौजूद रहे
