अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया वार्षिक सम्मेलन
कपिल मौर्या/हरदोई : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई के द्वारा संघटन के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ जिसमे जिला अध्यक्ष राहुल सिंह फौजी ने सर्वप्रथम अपने वक्तव्य में संगठन के सभी सदस्यो को वार्षिक उत्सव की बधाई दी एवं इसके पश्चात् संगठन के सदस्यो द्वारा शहीदो को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना करते हुए शहीदों की आत्मा की शांति हेतु कामना की, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बावन ब्लाक प्रमुख धर्मद्र सिंह एवं ‘विशिष्ट अतिथि हरदोई देहात के प्रधान श्यामू सिंह उपस्तिथि रहे,संगठन के द्वारा समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया,जिसमे आदर्श युवा समिति से प्रवीण सिंह राजन,हरदोई के ब्लडमैन राजू सिंह सोमवंशी,क्रांतिकारी गरीब सेवा फाउंडेशन से मुकेश विक्रम सिंह,युवा सोच युवा विचार से पंकज शुक्ला,अनुराग द्विवेदी अन्नू सहित कवियों में रामकिशोर मस्ताना ने अपनी कविताएं सुनाकर लोगों का मन मोहा मौके पर संस्था के पदाधिकारियों सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
