आयुष्मान भवः योजना का सीएससी हरियावां में फीता काटकर शुभारंभ।
1 min read
पारुल मौर्या/हरदोई : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावां पर आयुष्मान भवः योजना का भाजपा मंडल अध्यक्ष राम प्रताप ने फीता काटकर शुभारंभ किया गया इस योजना अंतर्गत क्षेत्रीय लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया गया आयुष्मान कार्ड के बारे में लोगों को जानकारी दी गई व जागरूक किया गया व लोगों को अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया गया ताकि क्षेत्र के लोग सरकार के निर्देशानुसार 5 लाख रुपए तक की निःशुल्क दवाई का लाभ उठा सके ताकि सरकार की मंशा अनुरूप कोई गरीब इस योजना से वंचित न रह सके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन ने बताया क्षेत्र में जगह-जगह कैंप लगाकर आयुष्मान भव योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे और लोगों को अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामप्रताप मौके पर सी एच सी प्रभारी राजीव रंजन शेखर पांडेय व क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहें।
