March 4, 2026

Fingertip News

Ab Khabar Apki Fingertip News

एक बोतल दारू के लिए सफाई कर्मचारी ने कबाड़ में बेच दी विकास भवन फाइलें।

अमर वर्मा/कानपुर: कानपुर में एक बोतल शराब के लिए निजी सफाईकर्मी मोहन ने विकास भवन के कई विभागों की फाइलें तौल के हिसाब से कबाड़ी को बेच दीं। इसमें मोहन का साथ आरईएस विभाग के चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारी रमेश कुमार ने भी दिया बीते तीन माह से दोनों रोज कार्यालयों की सफाई करने के बाद चार बजे विकास भवन के सामने स्थित कबाड़ी दीपक जायसवाल के यहां पर रिकॉर्ड बेचते थे। जो पैसा मिलता था, उससे शराब पीते थे। शनिवार को अधिकारियों ने वृद्धावस्था पेंशन के दस्तावेज ढूंढवाए तो छह साल के सत्यापन का रिकॉर्ड गायब मिला है विकासभवन के तीन तल में 18 विभाग संचालित हैं। इन विभागों के कार्यालयों की मेजों पर बेतरतीब तरीके से फाइलें और कागजात फैले रहते हैं ऐसे में सफाईकर्मी मोहन ने इन दस्तावेजों को बेचकर शराब पीने का जरिया बना लिया था शुक्रवार को मामला सामने आने के बाद शनिवार को मोहन के खिलाफ नवाबगंज थाने में समाजकल्याण विभाग के बाबू हरेंद्र सक्सेना ने तहरीर दी है। शनिवार को दिन भर समाज कल्याण विभाग के 23 नंबर कमरे में फैले पड़े रिकॉर्ड को सुरक्षित करने का काम हुआ इसके बाद वृद्धावस्था पेंशन, पारिवारिक लाभ के सारे रिकॉर्ड ढूंढे गए तो गायब मिले।